शेयर मंथन में खोजें

क्या चाँदी दे सकती है सोने से ज्यादा रिटर्न?

चाँदी (Silver) की स्थिति सोने से थोड़ी अलग दिखाई देती है। हाल में इसमें कुछ कमजोरी जरूर दिखी है, लेकिन इसके चार्ट पर अभी भी कंसोलिडेशन या एक और उछाल की संभावना बनी हुई है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि चाँदी ने 76 के ऊपर टिकने की कोशिश की थी लेकिन वहां स्थिर नहीं रह पाई। फिर भी इसका क्लोज बहुत कमजोर नहीं माना जा रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि अगर यह 76.5 के ऊपर निकलती है तो इसमें और तेजी आ सकती है। चाँदी के लिए 70 का स्तर एक अहम सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है। अगर यह इसके नीचे फिसलती है, तो फिर इसमें और गिरावट आ सकती है और यह 60 के आसपास तक भी जा सकती है। लेकिन अगर यह ऊपर की ओर बढ़ती है, तो 82 से 84 तक का मूव संभव है। इसका मतलब है कि जहां सोने में फिलहाल अपसाइड सीमित दिख रही है, वहीं चांदी में ट्रेडिंग के लिहाज से ज्यादा बड़ा मौका बन सकता है।

हालांकि, चाँदी में ट्रेड करना आसान नहीं है। इसमें उतार-चढ़ाव तेज होते हैं और एक दिन में बड़े मूव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इसमें वही निवेशक या ट्रेडर कदम रखें जो जोखिम को समझते हैं, उसे झेल सकते हैं और जिनके पास पर्याप्त पूंजी और अनुभव है। सिर्फ संभावित मुनाफे को देखकर इसमें कूदना समझदारी नहीं होगी। मौजूदा समय में सोना अभी निर्णायक ब्रेकआउट का इंतजार कर रहा है, जबकि चांदी में थोड़ी ज्यादा ट्रेडिंग संभावनाएं दिख रही हैं। लेकिन दोनों ही धातुओं में निवेश या ट्रेडिंग करते समय रिस्क मैनेजमेंट और स्पष्ट रणनीति सबसे ज्यादा जरूरी है।

 



(शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख