शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में सुस्ती, मेंथा ऑयल में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है और कीमतें 19,420 रुपये से नीचे टूट सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार गुजरात और महाराष्ट्र दोनों में कपास की फसल बेहतर दिख रही है। वर्तमान समय में मध्य भारत में फसल अभी बीज लगने की अवस्था में है। यूएसडीए ने अनुमान लगाया है कि 2019/20 में भारत में कपास का उत्पादन 3.05 करोड़ (1 बेल 480 पाउंड का) बेल हो सकता है, जो पिछले महीने के अनुमान से 3% और पिछले वर्ष से 15% अधिक है। कपास की उत्पादकता 515 किलो ग्राम प्रति हेक्टेयर रहने का अनुमान है, जो पिछले साल से 12% अधिक है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध समाप्त होने की संभावना से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतें दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँचने के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली के कारण कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट हुई है। इस बीच चीन पहले दौर के करार पर शी जिनपिंग के हस्ताक्षर से पहले अक्टूबर के अंत तक अधिक बातचीत करना चाहता है। डॉलर के मजबूत होने से भी कपास की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।
चना वायदा (नवंबर) की कीमतें 4,375-4,400 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। घरेलू बाजारों में माँग में कमी के बीच खरीदार केवल अपनी तात्कालिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए खरीदारी कर रहे हैं और मौजूदा दरों पर भी सतर्क हैं क्योंकि सरकार के पास चने का काफी स्टॉक है। खपत केंद्रों से चना दाल और बेसन में वास्तविक माँग काफी कम है।
गोदामों में भंडार में गिरावट के कारण मेंथा तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 1,190 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,235 रुपये तक तेजी दर्ज की जा सकती है।
एमसीएक्स से मान्यता प्राप्त गोदामों में मेंथा ऑयल का स्टॉक पिछले सप्ताह के अंत में 4,21,426.62 किलोग्राम था, जो इस महीने की शुरुआत से 32,401.15 किलोग्राम कम है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख