शेयर मंथन में खोजें

सोया तेल में बाधा, सोयाबीन में बढ़ोतरी की संकेत- एसएमसी

सोयाबीन वायदा (सितम्बर) की कीमतों में 3,700 के सहारा के साथ 3,930-4,000 रुपये तक बढ़त दर्ज किये जाने की संभावना है।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट वायरस फैलने और महाराष्ट्र और राजस्थान में खड़ी फसलों पर कीटों के हमले के कारण भारत के सोयाबीन उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है। इसके अलावा, सोयाबीन की खेती के कुछ क्षेत्रों में औसत से भारी वर्षा की आवश्यकता है।
सरसों वायदा की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर लगभग 5,192 के नजदीक, जो वर्ष 2015 में दर्ज की थी, कारोबार कर रही है। कीमतों में अभी भी तेजी का रुझान है और कीमतों में प्रत्येक गिरावट को खरीद के अवसर के रूप में देखा जा सकता है क्योंकि माँग-आपूर्ति के बीच एक बहुत अधिक असमानता है। आने वाले दिनों में, हम कीमतों को अब तक के उच्चतम स्तर 5,300-5,400 रुपये के पास देख सकते हैं। भारत के सरसों तेल उत्पादक संघ के नवीनतम आँकड़ों से पता चलता है कि देश में मिलों द्वारा सरसों की पेराई जुलाई में 52.4% बढ़कर 800,000 टन हो गयी। लेकिन जुलाई में हुई पेराई काफी हद तक जून के बराबर ही थी। जबकि सरसों का तेल मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। भारत में कोविड-19 के प्रकोप के बाद से इसकी खपत कई गुना बढ़ गयी है। पेराई मार्जिन भी 14 प्रति क्विंटल है।
सोया तेल (सितम्बर) और सीपीओ (अगस्त) में सावधनी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि दोनों काउंटर ओवरबॉट जोन में हैं और क्रमशः 895 रुपये और 760 रुपये के पास बाधा का सामना कर रहे हैं। सीबोट में तिलहन में नरमी के कारण सेंटीमेंट कमजोर हो रहा हैं क्योंकि अमेरिका में सोयाबीन की फसल की स्थिति में सुधर हो रहा है, इसलिए कीमतें 200 दिनों के औसत से ऊपर बरकरार नहीं रह रही है और सोया तेल भी 32 सेंट के स्तर पर अड़चन का सामना कर रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!