शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सोया तेल में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 4,040-4,070 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। 

सीबीओटी पर, सोयाबीन वायदा की कीमतों में कई वर्षों के उच्च स्तर से गिरावट हुई है लेकिन बेहतर निर्यात माँग के कारण कीमतों की गिरावट पर रोक लगी है। कारोबारियों का मानना है कि निवेशक फंड आज जारी होने वाले अमेरिकी कृषि माँग और आपूर्ति के अनुमान के आँकड़ों से पहले अपने अपनी पोजिशन को समाप्त कर रहे हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि सरकारी रिपोर्ट में अमेरिकी सोयाबीन का उत्पादन अनुमान कम होगा। निर्यात सौदों का एक नये दौर, जिसमें चीन और मैक्सिको के लिए सोयाबीन की बिक्री शामिल है, के कारण सोयाबीन की कीमतों को मदद मिली है। इसके अतिरिक्त, अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार पिछले हफ्ते सोयाबीन की साप्ताहिक निर्यात बिक्री 2.591 मिलियन टन रही, जो लगातार पाँचवा सप्ताह है जिसमें बिक्री 2 मिलियन टन से अधिक रही है। सरसों वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 5,400-5,350 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। इसका कारण यह है कि सितंबर के दौरान सरसों की पेराई अगस्त के 8 लाख टन की तुलना में घटकर 6.5 लाख टन रह गयी है। 

सोया तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 925-930 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है जबकि सीपीओ वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 780-785 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। लानीना मौसम पैटर्न में भारी बारिश हुई है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगायें गये प्रतिबंध के बाद उत्पादन कम होने की आशंका से भी कीमतों को मदद मिल रही है। मलेशिया ने बुधवार को चार और जिलों में वायरस के फैलाव को रोकने के लिए प्रतिबंध को बढ़ा दिया है, जिनमें से तीन बोर्नियो द्वीप पर सबा के प्रमुख पॉम उत्पादक राज्य में हैं। लानीना मौसम पैटर्न के कारण आगामी महीनों में भी मलेशिया और इंडोनेशिया में भारी बारिश होने की आशंका है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख