शेयर मंथन में खोजें

कॉटन और ग्वारसीड में गिरावट की संभावना - एसएमसी

अतंरराष्ट्रीय बाजार से नरमी के रुझान पर कॉटन वायदा (अप्रैल) की कीमतें 21,200 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है।

यूरोपी में वायरस के संक्रमण की एक नयी लहर के कारण माँग कम होने और यूनाइटेड स्टेट्‍स, चीन के संबंधों के बारे में चिंता के कारण आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतों में कल गिरावट हुई है। एक कॉन्ट्रैक्ट 0.78 संट या 0.9% गिरकर 83.84 सेंट प्रति पौंड पर बंद हुई है। कोविड के प्रकोप को तीसरी लहर के कारण यूरोप में कुछ आंडर को स्थगित करने और रद्द करने की कारण कीमतों में गिरावट हुई है। इसके अलावा, डॉलर प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले दो सप्ताह के शिखर पर पहुँच गया, जिससे अन्य मुद्राओं के खरीदारों के लिए कपास महँग हो गया।

ग्वारसीड (अप्रैल) की कीमतें 3,700-3,650 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है, जबकि ग्वारगम (अप्रैल) वायदा की कीमतों में 5,850-5,800 रुपये गिरावट होने की उम्मीद है। यूरोप में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को लेकर चिंता और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण कच्चे तेल की कीमतें दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुँच जाने के बाद सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। यूरोप में टीकाकरण कार्यक्रमों की धीमी गति और कोरोनावायरस का हतोत्साहित कर रही है और यहाँ तक कि ग्वारगम की कीमतों में असमानता के कारण कुछ मिलें बंद रही है।

चना वायदा (अप्रैल) की कीमतें यदि 4,950-4,935 रुपये नीचे टूटती है तो कीमतों में 4,900-4,850 रुपये तक गिरावट हो सकती है। खबरों में केंद्र ने घरेलू आपूर्ति में कमी को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 4 लाख टन तुअर और 1.5 लाख टन मूंग के आयात की अनुमति दी है। अपनी नवीनतम अधिसूचना में, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने व्यापारियों को मिला और रिफाइनरी के साथ इन दालों का आयात करने की भी अनुमति दी है। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख