शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में तेजी, रबर को 17,000-16,900 रुपये रह सकता है सहारा - एसएमसी

एमसीएक्स पर कॉटन वायदा (जून) की कीमतों की तेजी पर रोक लग सकती है और कीमतों को 24,000-24,100 रुपये के पास बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

रुपये के मजबूत होने और घरेलू बाजार में कीमतों में वृद्धि के कारण भारतीय कपास महँगा हो गया है, जिससे कमोडिटी के निर्यात पर असर पड़ रहा है। भारतीय कपास की कीमत वर्तमान में लागत और माल ढुलाई के आधार पर 92-93 सेंट प्रति पाउंड है, जो पश्चिम अफ्रीका और अमेरिका की बेहतर गुणवत्ता वाली फसल के बराबर है। मेंथा तेल वायदा (जून) की कीमतें 925-935 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। विदेशी खरीदारों की ओर से माँग में गिरावट की संभावना से कीमतों की तेजी पर रोक लगी हुई है। घरेलू मसाला निर्माताओं और थोक खरीदारों की ओर से माँग कम है। कोविड-19 के प्रकोप का दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है और सुगंधित रसायनों के बाजार पर भी इसका समान प्रभाव पड़ा है, जिससे कीमतों पर असर पड़ा है।
रबर वायदा (जून) की कीमतों को 17,000-16,900 रुपये के करीब सहारा मिलने की संभावना है और हाजिर बाजारों से सकारात्मक संकेतों के साथ तेजी के रुझान के साथ कारोबार हो सकता है। इसके अलावा, थोक खरीदारों की ओर से बढ़ती माँग के मुकाबले उत्पादन में अनुमानित गिरावट से निकट भविष्य में प्राकृतिक रबर की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है। 2021-22 (अप्रैल-मार्च) में प्राकृतिक रबर का उत्पादन काफी कम हो सकता है क्योंकि लॉकडाउन और बारिश से वृक्षारोपण प्रभावित हो रही है।
चना वायदा (जून) की कीमतों में 5,150-5,100 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। भारतीय दलहन और अनाज संघ (आईपीजीए) ने कहा है कि सरकार को चना और मसूर जैसी दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए एक नीति के साथ एक स्तर तक शुल्क लगाने पर विचार करना चाहिये ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आयातित दालों की अंतिम कीमत न्यूनतम आयात कीमतों से अधिक बनी रहे। साथ ही यह भी कहा कि सरकारी कार्रवाई के डर से व्यापारी घरेलू बाजार में दालों का आयात या खरीद करने से हिचकिचा रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 जून 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख