शेयर मंथन में खोजें

सीपीओ, आरएम सीड में गिरावट, सोयाबीन की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जुलाई) की कीमतों में नरमी का रुझान है और कीमतों में 6,500-6,450 रुपये तक गिरावट हो सकती है।

इस खरीफ सीजन में, तिलहन क्षेत्र के किसान खरीफ सीजन की बुवाई की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं और उत्पादन क्षेत्र में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा, केंद्र नीतियों और अन्य फसलों के बीच में तिलहन की बुआई को बढ़ावा देने के लिए बीजों के मिनी-किट का मुफ्त वितरण जैसे अन्य उपायों के साथ सामने आ रहा है। मध्य प्रदेश में पिछले साल बेमौसम बारिश और फंगल हमलों के कारण नुकसान होने के बावजूद किसान सोयाबीन की बुवाई करने को इच्छुक हैं। सोयाबीन ऑयल प्रोसेसर्स एसोसिएशन को उम्मीद है कि सोयाबीन का उत्पदन क्षेत्र 5-7 फीसदी बढ़ जायेगा। देश के अन्य हिस्सों के किसानों की तरह तमिलनाडु के भी किसान सोयाबीन की मौजूदा ऊँची कीमतों से उत्साहित हैं। तमिलनाडु की ब्रायलर समन्वय समिति राज्य में सोयाबीन की खेती फिर से शुरू करने की पहल कर रही है।

आरएम सीड वायदा (जुलाई) की कीमतों में 6,460-6,350 रुपये के स्तर तक गिरावट हो सकती है। यह तिलहन सोयाबीन और खाद्य तेल समूह में मौजूदा नरमी के सेंटीमेंट से प्रभावित हो रहा है। दूसरे, आगामी दिनों में बाजारों में आपूर्ति में तेजी आने की उम्मीद है क्योंकि किसान खरीफ फसलों की लागत सामग्री की खरीद के लिए धन जुटाने के लिए अधिक स्टॉक बेच सकते हैं।

सोया तेल वायदा (जुलाई) की कीमतों के 1,240-1,230 रुपये के निचले स्तर पर पहुँचने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा (जून) के कीमतों में 990-980 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। खबर है कि खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में कटौती पर फैसला करने के लिए जल्द ही मंत्रियों का एक अधिकार प्राप्त समूह बैठक करेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अमेरिकी कृषि विभाग द्वारा 2020-21 के लिए सोयाबीन तेल निर्यात को 400 मिलियन पाउंड घटाकर 1.9 बिलियन पाउंड करने के बाद भी सेंटीमेंट कमजोर हैं, क्योंकि उच्च अमेरिकी कीमतों नें विश्व बाजार में प्रतिस्पर्ध को कम कर दिया हैं। (शेयर मंथन,14 जून 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख