शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में बरकरार रह सकती है तेजी - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 49,900 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 50,200 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 67,780 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 68,400 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

आज सोने की कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा रहा है क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैककोनेल द्वारा अमेरिकियों को महामारी सहायता राहत राशि बढ़ाने के बिल पर मतदान को स्थगित कर दिये जाने की खबर को महत्व दिया है। सोने की हाजिर कीमतें 1,877.76 डॉलर प्रति औसतन के पास कारोबार कर रही हैं जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.1% गिरकर 1,881.50 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। मैककॉनेल ने व्हाइट हाउस खाली करने से तीन हफ्ते पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 2,000 डॉलर की कोविड-19 राहत चेक की माँग के पक्ष में मतदान करने में देरी की। लेकिन ट्रेजरी सचिव स्टीवन मेनुचिन ने कहा कि 600 डॉलर का स्टीमुलस चेक, जो 2.3 ट्रिलियन डॉलर पैकेज का हिस्सा हैं, और पिछले सप्ताह जिस पर हस्ताक्षर किये गये है, उसे मंगलवार शाम से ही दिया जाना शुरू हो जायेगा।
अमेरिकी डॉलर के अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं के मुकाबले ढ़ाई वर्षो के निचले स्तर पर पहुँचने से भी सोने की कीमतों को मदद मिल रही है। इस बीच, यूरोप में वैक्सीन दिये जाने की गति तेज हो गयी है जबकि यूरोपीय यूनियन ने फाइजर और बायोटेक के कोविड-19 वैक्सीन की अतिरिक्त 100 मिलियन खुराक खरीदा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपने मेन स्ट्रीट लेंडिंग प्रोग्राम के लिए अंतिम तिथि को आठ दिनों तक बढ़ा दिया, ताकि ट्रंप प्रशासन द्वारा केंद्रीय बैंक की आपातकालीन ऋण सुविध को समाप्त करने के बाद जमा किये गये आवेदनों को प्रोसेस किया जा सके। चांदी की कीमतें 0.2% गिरकर 26.14 डॉलर प्रति औसतन रह गयी। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख