शेयर मंथन में खोजें

रत्नमणि मेटल्स के शेयरों पर विशेषज्ञ की राय, खरीदें होल्ड करें या बाहर निकलें?

विनीता जी का प्रश्न रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स को लेकर है। कंपनी में निवेश किए हुए उन्हें एक साल हो चुका है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए स्टॉक में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि इसमें हाल के महीनों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। हालाँकि, कंपनी के सेल्स डेटा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। पिछले वर्षों में जहाँ इसकी बिक्री 35–40% की दर से बढ़ रही थी, वहीं अब यह घटकर लगभग 13–15% रह गई है। इसका अर्थ है कि कंपनी की ग्रोथ रफ्तार धीमी हो रही है और भविष्य की संभावनाएँ कमजोर पड़ रही हैं। कुल मिलाकर, रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स फिलहाल एक महँगे वैल्यूएशन पर है और बिक्री में गिरावट इसे और चुनौतीपूर्ण बना रही है। 


(शेयर मंथन, 08 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख