शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों का विश्लेषण

अंकुर हांडीकी जानना चाहते हैं कि उन्हें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर पर तकनीकी रूप से नज़र डालें तो वर्तमान समय में यह एक महत्वपूर्ण दायरे (range) में कारोबार कर रहा है। जो निवेशक या ट्रेडर अल्पकालिक सौदे (short-term trade) करना चाहते हैं, उनके लिए यह 200 DMA एक निर्णायक स्तर है। 

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड इस समय एक तकनीकी मोड़ पर खड़ा है। जो ट्रेडर छोटे दायरे में काम करना पसंद करते हैं, वे 200 DMA के पास छोटे सौदों पर ध्यान दे सकते हैं। वहीं, जो बड़े मूव की प्रतीक्षा करते हैं, उनके लिए यह रेंज ब्रेकआउट का इंतजार करने का समय है। हर स्थिति में जोखिम प्रबंधन (risk management) पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा।


(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख