शेयर मंथन में खोजें

क्या बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर दीर्घकालिक निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर है?

अनुभव कुमार जानना चाहते हैं कि उन्हें बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने कम से कम 5 साल के लिए निवेश की योजना बनाई है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस पर निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसमें सावधानी की जरूरत है। एनबीएफसी और बैंकों के नेटवर्क वैल्यू और रिजर्व बढ़ने पर ही इनके प्रदर्शन में स्थायी सुधार दिखेगा। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां इस समय समेकन (consolidation) के दौर से गुज़र रही हैं। लंबी अवधि में यह क्षेत्र अच्छा माना जाता है, लेकिन निकट भविष्य में कोई बड़ा ट्रिगर न होने से बाज़ार में फिलहाल नकारात्मक धारणा बनी हुई है। लंबी अवधि में हाउसिंग फ़ाइनेंस एक मज़बूत श्रेणी बनी रह सकती है। जैसे-जैसे लोगों की आय और कर्ज चुकाने की क्षमता बढ़ेगी, अगले 12-18 महीनों में यह क्षेत्र फिर से गति पकड़ सकता है। अगर कंपनी की एसेट बेस बढ़ती है तो विकास दर में सुधार आएगा और स्थायी ग्रोथ 30-40% के आसपास पहुंच सकती है। लेकिन अभी के स्तर पर निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और दीर्घकालिक सोच के साथ ही कदम उठाना चाहिए, क्योंकि मौजूदा वैल्यूएशन भविष्य में बहुत अधिक रिटर्न नहीं दे सकता।


(शेयर मंथन, 25 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख