शेयर मंथन में खोजें

सुला वाइनयार्ड्स शेयर में 2 साल के नजरिये वाले निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें सुला वाइनयार्ड्स (Sula Vineyards) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि निवेशकों के बीच 2 साल के नजरिये से दिलचस्पी बनी हुई है, लेकिन मौजूदा समय में कंपनी के प्रदर्शन को लेकर कुछ सवाल खड़े होते दिख रहे हैं। उम्मीद यह थी कि कंपनी प्रीमियम वाइन सेगमेंट में अपनी मजबूत पोजिशनिंग बनाएगी और अपने ब्रांड तथा वाइनयार्ड स्ट्रेंथ पर फोकस करेगी। हालांकि, हाल के क्वार्टर नतीजों में मैनेजमेंट की ओर से अलग-अलग राज्यों में परिचालन चुनौतियों का हवाला दिया जाता रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा पूरी तरह मजबूत नहीं हो पा रहा। ग्रोथ के स्पष्ट ट्रिगर फिलहाल जमीन पर दिखाई नहीं दे रहे हैं, जबकि कंपनी मार्जिन सुधार और वाइन टूरिज्म बिजनेस से बेहतर योगदान की बात कर रही है।

महाराष्ट्र, खासकर नासिक क्षेत्र में वाइन इंडस्ट्री के लिए संभावनाएं मौजूद हैं और कंपनी के पास मजबूत ब्रांड वैल्यू तथा एसेट बेस भी है। सकारात्मक पहलू यह है कि शेयर का वैल्यूएशन पहले की तुलना में काफी सप्रेस्ड स्तर पर है, जिससे बहुत बड़ी गिरावट का जोखिम सीमित नजर आता है। हालांकि, स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में सुस्ती के माहौल ने भी नकारात्मकता को बढ़ाया है। ऐसे में नए निवेशकों के लिए बेहतर रणनीति यही हो सकती है कि वे पहले मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली और प्रदर्शन में ठोस सुधार के संकेतों का इंतजार करें। यदि कंपनी अपने फोकस को स्पष्ट कर वास्तविक ग्रोथ दिखाती है, तो आगे चलकर एक नया ट्रेंड बन सकता है। जिन निवेशकों के पास पहले से शेयर है, वे स्थिति पर नजर रखते हुए धैर्य रख सकते हैं, लेकिन नया निवेश करने से पहले स्पष्टता और भरोसे का बनना ज्यादा समझदारी भरा कदम होगा।


(शेयर मंथन, 03 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख