शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई ने यथास्थिति को रखा बरकरार, रेपो रेट 6.50% पर अपरिवर्तित

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर उर्जित पटेल की अगुआई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बुधवार को रेपो रेट को अपरिवर्तित बनाये रखने का फैसला किया।

रेपो रेट वह है, जिस दर पर भारतीय रिजर्व बैंक बैंकों को पैसा देता है, उसको 6.5% पर अपरिवर्तित रखा।
आज की बैठक में वर्तमान और विकसित समष्टि आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर, मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने तरलता समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत पॉलिसी रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया," केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा।
लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब केंद्रीय बैंक ने रेट को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। अपनी पिछली द्वि-मासिक मौद्रिक नीति में, शीर्ष बैंक ने रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा था। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक वित्तीय स्थितियों के मजबूत होने से विकास और मुद्रास्फीति के लिए पर्याप्त जोखिम पैदा हो रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख