शेयर मंथन में खोजें

आसियान (ASEAN) देशों से क्रूड और रिफाइंड पॉम ऑयल आयात करने पर शुल्क में कटौती

सरकार ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापार समझौते का पालन करने के लिए कच्चे और रिफाइंड पॉम ऑयल पर आयात शुल्क में मंगलवार को कटौती कर दी है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स ऐंड कस्टम्स (CBIC) ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि मलेशिया, इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों (ASEAN) के अन्य सदस्यों के कच्चे पॉम ऑयल के आयात पर शुल्क को 44% से घटाकर 40% कर दिया गया है।
अगर मलेशिया से आयात किया जाता है, तो आयात शुल्क 54% के बजाय 45% ही देना पड़ेगा। यदि आसियान के सदस्य देशों जिसमें इंडोनेशिया भी शामिल है, से आयात किया जाता है तो आयात शुल्क 50% देना पड़ेगा। भारत रिफाइंड पॉम ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है। इंडोनेशिया खाद्य तेलों का प्रमुख उत्पादक है, विशेष रूप से पॉम ऑयल का। उसके बाद मलेशिया है।
सीबीआईसी ने बताया कि भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौते के तहत आसियान और भारत-मलेशिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (IMCECA) के तहत आसियान से आयात किए जाने पर विशिष्ट वस्तुओं के संबंध में टैरिफ में रियायतें प्रदान करने के लिए शुल्क में कटौती की गयी है, जो 1 जनवरी, 2019 से प्रभावी है। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख