शेयर मंथन में खोजें

आपूर्ति बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अस्थिर मुद्रा और शेयर बाजारों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी गयी।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ रही है। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल वायदा 45.93 डॉलर प्रति बैरल पर था, जो पिछले बँद भाव से 61 सेंट यानी 1.3% नीचे था। अंतर्राष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड वायदा 36 सेंट यानि 0.7% की गिरावट के साथ 54.55 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया। जापान के येन के खिलाफ यूएस-डॉलर के 3% से अधिक टूटने से बाजार हिल गया।
कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ने से भावों पर दबाव देखा जा रहा है। यूएस क्रूड का उत्पादन 2018 के अंत में रिकॉर्ड 1.17 करोड़ बैरल प्रति दिन (बीपीडी) पर रहा, जिससे संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक बन गया।
रूसी उत्पादन 2018 में 1.1 करोड़ बीपीडी से अधिक के रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गया है। सऊदी अरब के पीछे पेट्रोलियम निर्यातक देशों (ओपेक) के संगठन में नंबर दो निर्माता इराक से आपूर्ति भी दिसंबर में 3.73 मिलियन बीपीडी पर है, जो नवंबर के उत्पादन 3.37 मिलियन बीपीडी से अधिक है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!