शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में निचले स्तर से उछाल दर्ज की जा सकती है। तांबे की कीमतें 425-431 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

एल्युमीनियम की कीमतें 128-131 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। लेड की कीमतें 157-161 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। जिंक की कीमतें 197-202 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 701-720 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चीन के बेहतर आयात आँकड़ों के बाद चीन में माँग बढ़ने की संभावना से तांबा वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मजबूत होते डॉलर के कारण कीमतों से बढ़त पर रोक लग गयी। नवंबर में चीन में कच्चे तांबे का आयात 4,70,000 टन हुआ है, जो पिछले महीने की तुलना में 40% अधिक है। चीन की दूसरी बड़ी उत्पादक कंपनी टोंगलिंग नॉन फेरस मेटल ग्रुप ने जाड़े के दिनों में उत्पादन कम करने के आदेश को पूरा करने के लिए अपनी 30% स्मेल्टिंग क्षमता को कम कर रहा है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी