शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में रहेगी तेजी बरकरार - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है। अमेरिकी कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

बॉक्सिंग डे अवकाश के कारण आज एलएमई बंद है। ताबें की कीमतें 455-465 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 138-141 रुपये के दायरें में कारोबार कर सकती हैं। लेड की कीमतें 157-161 रुपये के दायरें कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 208-211 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 760-780 रुपये के दायरे कारोबार कर सकती है। पिछले कारोबार में 5 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद स्टील के लिए माँग कम होने की आशंका से शंघाई में आज निकल की कीमतों में लगभग 2% की गिरावट हुई है। जापान के सबसे बड़े तांबा स्मेल्टर पैन पैसिफिक का अनुमान है कि अगले दो वर्षों में तांबे की कीमतों में 25% से अधिक बढ़ोतरी होगी। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी