शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में वसूला जा सकता है - एसएमसी

बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली होने की संभावना है।
चीन में मंगाई दरें पिछले महीने कम हुई है, क्योंकि लूनर अवकाश के कारण चीन में माँग कम हुई थी। चीन में फैक्ट्री की कीमतों में लगातार पांचवें महीने गिरावट हुई है, जिससे पता चलता है कि विश्व की दूसरी अर्थव्यस्था में धीमापन अनिवार्य है। प्रॉपटी की कम होती कीमतें भी इस संभावना को बढ़ा रही हैं। तांबें की कीमतों को 453 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ इसमें 445 रुपये तक गिरावट हो सकती है। जिंक की कीमतों को 212 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ इसमें 209 रुपये तक गिरावट हो सकती है। जबकि लेड की कीमतों 157 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 152 रुपये के स्तर तक टूट सकती हैं। एल्युमीनियम में भी मुनाफावसूली होने की संभावना है और कीमतें 142 रुपये स्तर पर पहुँच सकती हैं। अमेरिका द्वारा रूस कंपनी रूसल के एल्युमीनियम के आयात पर रोक लगाये जाने के बाद कंपनी दो गैर कार्यकारी डायरेक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा निकल की कीमतों में 895 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 880 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी