शेयर मंथन में खोजें

टूट सकती हैं तांबे, जिंक और निकल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली होने की संभावना है।
तांबें की कीमतें 452 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 442 रुपये तक, जिंक की कीमतें 210 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 206 रुपये तक, लेड की कीमतें 157 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 152 रुपये तक और निकल की कीमतें 902 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 880 तक टूट सकती हैं। कंस्ट्रक्शन के लिए माँग कम होने के कारण अन्य स्टील उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण आज लंदन में जिंक की कीमतें चार महीने के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं। चीन में आयरन ओर वायदा की कीमतों में गिरावट हो सकती हैं। अमेरिकी द्वारा रूस की कंपनी रूसल के एल्युमीनियम के आयात पर रोक लगाये जाने के बाद भी ग्लेनकोर कंपनी ने कुछ एल्युमीनियम आपूर्ति को बरकरार रखा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी