शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कमजोर शुरुआत की संभावना - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के रुख पर कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
एमसीएक्स में कीमतें 4,470 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। अमेरिका में तेल उत्पादन में रिकॉर्ड साप्ताहिक वृद्धि और तेल भंडार में बढ़ोतरी के दबाव से आज नाइमेक्स में तेल की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में कटौती की कुछ भरपायी अमेरिका तेल उत्पादन में वृद्धि से हो रही है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में तेल भंडार 6.2 मिलियन बैरल बढ़ कर 435.96 मिलियन हो जाने के कारण तेल की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन 10.62 मिलियन बैरल प्रति दिन के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है, जो 2016 के मध्य के बाद से लगभग 25% से अधिक की बढ़ोतरी है। ओपेक ने भी अप्रैल महीने में लगभग 32 मिलियन बैरल प्रति दिन का उत्पादन किया है, जो उत्पादन लक्ष्य 32.5 मिलियन बैरल प्रति दिन से थोड़ा ही कम है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 182 रुपये तक गिरावट हो सकती है। मई के मध्य तक अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में तापमान के सामान्य रहने की अनुमान के बाद माँग में कमी की संभावना के कारण अमेरिकी नेचुरल गैसे वायदा की कीमतों में सप्ताह के निचल स्तचर पर गिरावट दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी