शेयर मंथन में खोजें

हो सकती है कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा सकती है।
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के साथ अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी के कारण आज तेल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण कल कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। कच्चे तेल की कीमतों को 4,710 रुपये के नजदीक सहारा और 4,800 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
ईरान ने जुलाई में लगभग 3 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल का निर्यात किया था। अमेरिका ने कहा है कि वह चाहता है कि अधिक से अधिक देश ईरान से तेल आयात करना बंद करें। इस बीच एपीआई के अनुसार 3 अगस्त को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 6 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी के साथ 407.2 मिलियन बैरल हो गया है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 201 रुपये के स्तर पर रुकावट और 196 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद गर्म मौसम के अनुमान के कारण माँग में बढ़ोतरी की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस की कीमतें पाँच हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख