शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में तेजी का रुझान - एसएमसी

चीन के बेहतर आयात-निर्यात आँकड़ों के कारण बेस मेटल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।

प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी। तांबे की कीमतों को 414 रुपये पर सहारा और 425 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। चीन ने अमेरिका से आयातित लगभग 60 बिलियन डॉलर के लगभग 5,207 रुपये सामानों पर 5-25% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव किया है। इस्कॉनडिडा खदान के श्रमिक संगठन ने कहा है कि खनन कंपनी बीएचपी यदि हड़ताल को टालना चाहती है तो बातचीत के अंतिम दौर में उसे समझौते की नीति और अनुबंध के प्रस्तावों में बदलाव करना होगा।
जिंक की कीमतों को 182 रुपये के नजदीक रुकावट और 177 रुपये के स्तर पर सहारा, लेड की कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा और 149 रुपये के नजदीक अड़चन, निकल की कीमतों को 935 रुपये के नजदीक सहारा और 960 रुपये के स्तर पर रुकावट, एल्युमीनियम की कीमतों को 137 रुपये के स्तर पर सहारा और 141 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख