शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हो रही वार्ता के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क हैं। तांबे की कीमतों में 412 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 405 रुपये तक गिरावट हो सकती है। डॉलर के मजबूत होने के कारण आज लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है, जबकि निवेशक चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हो रही वार्ता के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। चिली की सरकारी कंपनी कोचिल्को ने कहा है कि चिली में अगले 10 वर्षों में तांबे के उत्पादन में लगभग 30% की बढ़ोतरी हो सकती है। कोचिल्को का अनुमान है कि 2,025 रुपये तक चिली में तांबे का उत्पादन रिकॉर्ड 7.25 मिलियन टन तक हो सकता है।
इस बीच जिंक की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 173 रुपये के स्तर पर सहारा और 178 रुपये के स्तर पर रुकावट, लेड की कीमतों को 134 रुपये के स्तर पर सहारा और 138 रुपये के स्तर पर अड़चन, निकल की कीमतों में 790 रुपये तक वापसी हो सकती है। वहीं एल्युमीनियम की कीमतों में 129 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 131.50 रुपये तक रिकवरी हो सकती है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख