शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका-चीन व्यापार विवाद सुलझने की संभावना से तेल की कीमतो में स्थिरता - एसएमसी

बीजिंग में चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हो रही वार्ता से विवाद के सुलझ जाने की संभावना से आज तेल की कीमतो में स्थिरता देखी जा रही है।

आपूर्ति में कटौती से भी कीमतों को मदद मिल सकती है। बीजिंग में हो रही वार्ता के बावजूद कुछ विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव बना रह सकता है।
इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों को 3,350 रुपये के स्तर पर सहारा और 3,500 रुपये पर बाधा रह सकती है। पिछले वर्ष में ओपेक और रूस द्वारा लिया गया आपूर्ति में कटौती का फैसला जनवरी से लागू हो गया है। ओपेक, रूस और अन्य देश पिछले वर्ष में तेल उत्पादन में अक्टूबर 2018 के स्तर से 1.2 मिलियन बैरल प्रति दिन की कटौती पर सहमत हुए थे।
नेचुरल गैस की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है और कीमतें 201 रुपये तक लुढ़क सकती है। अगले दो हफ्ते तक अनुमान से अधिक तापमान के बाद हीटिंग के लिए कम माँग की संभावना से कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी