शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में निचले स्तर पर खरीदारी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है।

आज एशियाई कारोबार में अधिकांश बेस मेटल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के सुलझने के संकेत के साथ ही चीन द्वारा इस वर्ष ऑटो और घरेलू सामानों पर अधिक निवेश करने की कोशिश की खबरों से कीमतों को मदद मिल रही है।
तांबे की कीमतों को 413 रुपये के स्तर पर बाधा और 405 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। कल के कारोबार में 0.3% की गिरावट के बाद आज लंदन में तांबे की कीमतों में 0.9% की बढ़त देखी जा रही है।
इस बीच जिंक की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 173 रुपये के स्तर पर सहारा और 178 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है। मौसमी आधार पर खपत कम होने की संभावना से जिंक की कीमतों में मौजूदा तेजी के बरकरार रहने की संभावना नहीं है। लेड की कीमतों को 134 रुपये के स्तर पर सहारा और 138 रुपये के स्तर पर बाधा एवं निकल की कीमतों में 795 रुपये तक रिकवरी जारी रह सकती है।
इसके अलावा एल्युमीनियम की कीमतों में 129 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 132.50 रुपये पर अड़चन रह सकती है। अमेरिकी प्रतिबंध हटाये जाने के बाद एलएमई द्वारा रूसल के उत्पादों को स्वीकार करना शुरू करने की संभावना से कीमतों की बढ़त पर रोक लग सकती है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख