शेयर मंथन में खोजें

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने इस कंपनी के खरीदे 17,28,571 इक्विटी शेयर

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने 10 रुपये प्रति के कुल 17,28,571 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने बेलस्टार इन्वेस्टमेंट के इन शेयरों को कुल 7.26 करोड़ रुपये में खरीदा है, जिससे कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 57.16% से बढ़ कर 64.60% हो गयी है।
आज मुथूट फाइनेंस के शेयर ने अच्छी शुरुआत की, मगर फिर इसमें गिरावट भी आयी है। बीएसई में मुथूट फाइनेंस का शेयर शुक्रवार के 282.25 रुपये के मुकाबले आज बढ़त के साथ 290.00 रुपये पर खुला है। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 0.75 रुपये या 0.27% की मजबूती के साथ 283.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख