शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) को इसलिए मिली दिल्ली उच्च न्यायालय की मंजूरी

पीवीआर (PVR) को दिल्ली उच्च न्यायालय की मंजूरी मिल गयी है।

पीवीआर को यह मंजूरी 4 जनवरी 2017 को अपने साथ पीवीआर लेजर और लेटिस इंटरटेन यू की विलय योजना के लिए मिली है। यह योजना 1 अप्रैल 2015 की नियुक्त तिथि से प्रभाव में है।
बीएसई में पीवीआर का शेयर गुरुवार के 1,187.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 1,190.00 रुपये पर खुला और 1,197.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका निचला स्तर 11,74.85 रुपये रहा है। लगभग पौने 12 बजे से लाल निशान पर कारोबार करते हुए करीब पौने 3 बजे पीवीआर के शेयर में 3.95 रुपये या 0.33% की गिरावट के साथ 1,183.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख