शेयर मंथन में खोजें

मास्टेक (Mastek) ने किया अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

मास्टेक (Mastek) ने अपनी अमेरिका आधारित सहायक कंपनी डिजिलिटी के जरिये एक कंपनी का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने अमेरिका की प्रमुख डिजिटल समाधान मुहैया करने वाली टैसटेक का अधिग्रहण किया है। इस खरादारी से अमेरिकी बाजार में मास्टेक के विकास में तेजी आने की उम्मीद है।
बीएसई में मास्टेक का शेयर गुरुवार के 174.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 179.20 रुपये पर खुला और 181.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर गिरावट जारी रहने के बीच इसका निचला स्तर 172.80 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में मास्टेक का शेयर 0.80 रुपये या 0.46% की गिरावट के साथ 173.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख