शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) की वित्त और निवेश समिति की बैठक

सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) की वित्त और निवेश समिति की बैठक 11 जनवरी को होगी।

उस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 50 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा। इसके लिए शेयरधारकों ने 28 सितंबर 2016 को हुई कंपनी की 10वीं सालाना आम बैठक में विशेष प्रस्ताव पारित कर दिया था।
बीएसई में सद्भाव इन्फ्रा का शेयर शुक्रवार के 96.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 96.85 रुपये के स्तर पर खुला और 100.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 96.85 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 0.94% की बढ़त के साथ 94.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख