शेयर मंथन में खोजें

समय की पाबंदी के मामले में जेट एयरवेज (Jet Airways) सातवें स्थान पर

जेट एयरवेज (Jet Airways) पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र में समय पर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों की सूचि में सातवें स्थान पर है।

ग्लोबल एयरलाइन ओटीपी सर्वेक्षण रिपोर्ट में जेट एयरवेज (76.1%) को जापान एयरलाइंस, वर्जिन ऑस्ट्रेलिया, एयर न्यूजीलैंड और सिंगापुर एयरलाइंस जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ शामिल किया गया है। इस फहरिस्त में जापान एयरलाइंस 87.33% के साथ पहले पायदान पर रही।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर सोमवार के 374.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 375.00 रुपये पर खुला और 390.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। शुरुआती कारोबार में ही 372.90 रुपये के निचले स्तर पर गिरने के बाद इसमें अंत तक लगातार बढ़त का रुख देखने को मिला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर में 13.65 रुपये या 3.65% की मजबूती के साथ 388.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख