शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी ने किया 2 परियोजनाओं का शुभारंभ

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्युएबल ने दो नयी परियोजानाएँ शुरू की हैं।

कंपनी ने आंध्र प्रदेश के निम्बागल्लु में स्थित 100 मेगावाट विंड फार्म की 36 मेगावाट विंड क्षमता और तमिलनाडु के कायाथार में स्थित 49 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने इन परियोजानाओं की शुरुआत वेलस्पन रिन्युएबल एनर्जी की देख-रेख में की है।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर बुधवार के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 77.05 रुपये पर खुला और 80.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 2.75 रुपये या 3.57% की मजबूती के साथ 79.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में यह 84.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 55.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख