शेयर मंथन में खोजें

डॉ लाल पैथलैब्स (Dr. Lal Pathlabs) ने किये शेयर आवंटित

डॉ लाल पैथलैब्स (Dr. Lal Pathlabs) ने 2,85,000 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने ये शेयर बुधवार को हुई अपनी बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2010 के तहत आवंटित किये हैं।
बीएसई में डॉ लाल पैथलैब्स का शेयर बुधवार के 1,104.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,103.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 1,111.40 रुपये और निचला स्तर 1,092.00 रुपये रहा है। कारोबार के अंतिम समय में कंपनी के शेयर में 7.85 रुपये या 0.71% की गिरावट के साथ 1,097.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में यह 1,278.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 696.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख