शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) को हुआ 6,814 करोड़ रुपये का लाभ

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 6,814 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इस अवधि में कंपनी की आमदनी 29,735 करोड़ रुपये रही। इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 6,125 करोड़ रुपये और आमदनी 27,364 करोड़ रुपये रही थी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही मुनाफे में 11.24% और आमदनी में 8.66% की बढ़त हुई है।
बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी का शेयर बुधवार के 2323.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 2,339.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 2,359.75 रुपये और निचला स्तर 2,303.00 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 20.25 रुपये या 0.87% की बढ़त के साथ 2,343.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख