शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रियल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा और ओएनजीसी

खबरों के कारण जो शेयर गुरुवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रियल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा और ओएनजीसी शामिल हैं।

टीसीएस : कंपनी के तिमाही लाभ में सालाना आधार पर 11.24% और आमदनी में 8.66% की बढ़त हुई है।
रिलायंस इंडस्ट्रियल : कंपनी के तिमाही लाभ में 32.5% की गिरावट और आमदनी में 4.1% की बढ़त हुई है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने कार्कवॉजी मल्टी ब्रांड डिजिटल कार बाजार में उतारी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा : बैंक ने 200 उधारकर्ताओं को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया है।
ओएनजीसी : सरकार ओएनजीसी की पवन हंस में से 51% हिस्सेदारी घटायेगी।
हैथवे : कंपनी ने अपनी तीन सहायक कंपनी के स्वयं के साथ विलय को रद्द कर दिया है।
भारती एयरटेल : भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक 3000 करोड़ रुपये की लागत से अखिल भारतीय डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र का विकास करेंगे।
महिंद्रा लाइफस्पेस : कंपनी 3000 करोड़ रुपये के निवेश से अहमदाबाद के पास एक औद्योगिक पार्क का निर्माण करेगी।
फोर्स मोटर्स : कंपनी ने 200 करोड़ रुपये मूल्य के वाणिज्यिक पत्र जारी किये हैं।
आइडिया सेल्युलर : कंपनी डिबेंर जारी करके 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख