शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने रखा अर्जेन्टीना में कदम

विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अर्जेन्टीना के बाजार में शुरुआत कर दी है।

कंपनी ने पहली बार अपने किसी नये उत्पाद की विदेश में शुरुआत करते हुए अर्जेन्टीना में नयी "ग्लैमर" मोटरसाइकिल लॉन्च की है। अर्जेन्टीना हीरो मोटोकॉर्प का 35वाँ वैश्विक बाजार है, जिसमें कंपनी ने ग्लैमर के साथ डैश (स्कूटर), हंक और हंक स्पोर्ट्स की भी शुरुआत की। कंपनी ने वहाँ 40 डीलरशिप दी हैं, जिनकी संख्या वर्ष के अंत 90 होगी। इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि अर्जेन्टीना में ग्लैमर की शुरुआत के बाद पूरे वैश्विक बाजार में इसे लॉन्च किया जायेगा। हालांकि सकारात्मक खबर के बावजूद आज हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।
आज बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर गुरुवार के 3,079.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 3,084.90 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे यह 19.85 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 3,059.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख