शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) को हुआ 55.66 करोड़ रुपये का लाभ

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 55.66 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 19.42 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस बीच कंपनी कुल आमदनी 1,116.97 करोड़ रुपये से 8.63% घट कर 1,020.52 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का शेयर गुरुवार के 116.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 117.50 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे तक लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद इसमें गिरावट आयी और करीब 2 बजे एक जोरदार उछाल के साथ यह 121.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। अपराह्न पौने 3 बजे आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन के शेयर में 1.05 रुपये या 0.90% की हल्की बढ़त के साथ 117.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख