शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने बाजार में उतारी नयी दवा

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा उतारी है।

कंपनी ने यूएसएफडीए से मंजूरी मिलने के बाद सामान्य मॉर्फीन सल्फेट ईआर गोलियों की शुरुआत की है। कंपनी ने इन्हें 15, 30, 60, 100 और 200 एमजी की क्षमता में लॉन्च किया है। सितंबर 2015 से सितंबर 2016 तक की एक साल की अवधि के दौरान अमेरिका में इस दवा की बिक्री 28.29 करोड़ डॉलर रही थी।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर शुक्रवार को 5.25 रुपये या 0.35% की मजबूती के साथ 1,494.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,911.55 रुपये और निचला स्तर 1,294.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख