शेयर मंथन में खोजें

जुर्माना लगने के बावजूद अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर में बढ़त

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 68.3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

कंपनी पर सीसीआई ने यह जुर्माना हरियाणा सरकार द्वारा दाखिल याचिका पर अपने फैसले में लगाया है। अल्ट्राटेक सीमेंट और दूसरों पक्षों पर कंपनीज एक्ट 2002 के प्रावधानों का उल्लंघन का आरोप था। कंपनी पर लगा जुर्माना इसके वित्त वर्ष 2012-13, 2013-14 तथा 2014-15 के टर्नओवर का औसतन 0.3% है। अल्ट्राटेक इस मामले में उचित कदम उठायेगी।
जुर्माना लगने और बाजार में गिरावट के बावजूद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में बढ़त का रुख है। बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर गुरुवार के 3,455.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 3,452.00 रुपये खुला। लगातार ऊपर चढ़ते हुए करीब 11.20 बजे यह 49.50 रुपये या 1.43% की मजबूती के साथ 3,504.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख