शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग को 3 ठेके मिले हैं।

इन तीनो ठेकों का कुल मूल्य 1,700 करोड़ रुपये है। इनमें पश्चिम भारत में 1,200 करोड़ मूल्य के पाइपलाइन और इससे संबंधित कार्य के लिए तथा एक मौजूदा कार्य में अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये का ठेका शामिल है।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर गुरुवार के 1,445.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,449.00 रुपये खुला। मगर बाजार में गिरावट के बीच यह भी अपनी बढ़त कायम नहीं रख सका है। करीब 11 बजे लार्सन ऐंड टुब्रो का 11.30 रुपये या 0.78% की गिरावट के साथ 1,434.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख