शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) को आय में गिरावट से हुआ घाटा

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) को वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 24.45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी 362.29 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू की कुल आमदनी 1,564.33 करोड़ रुपये से 41.58% घट कर 913.79 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर शुक्रवार के 61.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 62.00 रुपये पर खुला और 58.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके 52 हफ्तों के निचले स्तर (53.50 रुपये) के काफी करीब है। कारोबार के अंत में यह 1.85 रुपये या 3.02% की गिरावट के साथ 59.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख