शेयर मंथन में खोजें

76.34% घटा भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का तिमाही शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के मुनाफे में 76.34% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 1,783.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 421.8 करोड़ रुपये रहा। मगर इसकी आमदनी में बढ़त हुई है। कंपनी की कुल आमदनी 15,106.6 करोड रुपये से बढ़ कर 15,239.6 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल के एबिटा में तिमाही आधार पर 10% की गिरावट आयी और एबिटा मार्जिन 38.3% की तुलना में 36.4% रहा। इसके अलावा कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 8.4% बढ़ कर 36.46 करोड़ पहुँच गयी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर मंगलवार के 316.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 304.10 रुपये पर खुला है। 312.95 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचने के साथ ही करीब 10.50 बजे भारती एयरटेल का शेयर 5.45 रुपये या 1.72% की गिरावट के साथ 310.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख