शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) के तिमाही मुनाफे में हुई 64.6% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में बायोकॉन (Biocon) के मुनाफे में 64.6% की बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 104.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 171.3 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की कुल आय 29.4% की बढ़त के साथ 1,044.4 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछवे वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 807.1 करोड़ रुपये थी। बायोकॉन के एबिटा में 49.4% और एबिटा मार्जिन में 26.4% की बढ़त हुई है।
बीएसई में बायोकॉन का शेयर मंगलवार के 998.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,041.00 रुपये पर खुला है। 1,049.00 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचने के साथ ही करीब साढ़े 10 बजे यह 15.35 रुपये या 1.54% की बढ़त के साथ 1,013.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख