शेयर मंथन में खोजें

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) का लाभ घटा, शेयर कमजोर

तिमाही शुद्ध लाभ में गिरावट से टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के शेयर में कमजोरी आयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा मेटालिक्स का मुनाफा दोगुना रहा। कंपनी का मुनाफा 26.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 25.9% की गिरावट के साथ 19.7 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की कुल आमदनी 317 करोड़ रुपये के मुकाबले 317.9 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार टाटा मेटालिक्स का एबिटा 8.3% घट कर 42.9 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एबिटा मार्जिन 14.8% की तुलना में 13.5% रहा।
बीएसई में टाटा मेटालिक्स का शेयर मंगलवार के 355.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 350.80 रुपये पर खुला। करीब पौने 12 बजे तक लाल निशान पर रहते हुए टाटा मेटालिक्स का शेयर 7.30 रुपये या 2.05% की बढ़त के साथ 348.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख