शेयर मंथन में खोजें

इसलिए उछला भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) का शेयर

आज भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) के शेयर में 10.50% से अधिक की जोरदार बढ़त हुई है।

यह मजबूती कंपनी के तिमाही लाभ में 79.6% की बढ़त के कारण आयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में हुए 79.5 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में भारत फाइनेंशियल को 142.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इसके अलावा कंपनी की कुल ब्याज आय 147.8 करोड़ रुपये से 38% बढ़ कर 204 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर मंगलवार के 676.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 697.80 रुपये पर खुला और 755.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 1 बजे भारत फाइनेंशियल का शेयर 71.20 रुपये या 10.52% की बढ़त के साथ 748.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख