शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, अरबिंदो फार्मा, एम्फैसिस, दिलीप बिल्डकॉन और अशोक लेलैंड

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, अरबिंदो फार्मा, एम्फैसिस, दिलीप बिल्डकॉन और अशोक लेलैंड शामिल हैं।

विप्रो : कंपनी का तिमाही मुनाफा 2% की बढ़त के साथ 2,109.4 करोड़ रुपये रहा।
अरबिंदो फार्मा : कंपनी को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली है।
एम्फैसिस : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 31 जनवरी को होगी, जिसमें शेयरों की वापस खरीद पर चर्चा की जायेगी।
दिलीप बिल्डकॉन : कंपनी को 911.07 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
एनएलसी इंडिया : 31 जनवरी को होने वाली एनएलसी इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक शेयरों की वापस खरीद पर विचार किया जायेगा।
आईडीएफसी बैंक : कंपनी का तिमाही शुद्ध मुनाफा 21% गिरावट के साथ 191.3 करोड़ रुपये रहा।
वीआरएल लॉजिस्टिक्स : वीआरएल लॉजिस्टिक्स के मुनाफे में 15.8% की गिरावट और आमदनी में 4.7% की बढ़त हुई है।
टीआरएफ : टीआरएफ का तिमाही घाटा 20.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 24.5 करोड़ रुपये हो गया।
रेमंड : रेमंड का तिमाही घाटा सालाना आधार पर 39.1 करोड़ रुपये से घट कर 14.7 करोड़ रुपये रह गया।
अशोक लेलैंड : तिमाही शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 213.7 करोड़ रुपये से घट कर 185.9 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख