शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा विप्रो (Wipro) का मुनाफा

विप्रो (Wipro) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,114.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी 2,246 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। कंपनी का मुनाफा घटा मगर इसकी आमदनी 12,951.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 13,764.5 करोड़ रुपये रही। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 5.84% की गिरावट और आमदनी में 6.27% की बढ़त हुई। इसके अलावा तिमाही आधार पर विप्रो का आईटी सेवा एबिट 2,337.2 करोड़ रुपये से 3.4% बढ़ कर 2,415.5 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में विप्रो का शेयर बुधवार के 473.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 469.90 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे विप्रो के शेयर में 7.20 रुपये या 1.52% की गिरावट के साथ 466.25 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख