शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बढ़ाये सभी कारों के दाम

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी सभी कारों के दाम बढ़ा दिये हैं।

कंपनी ने कमोडिटी, परिवहन और प्रशासनिक लागत में वृद्धि के कारण अपने सभी उत्पादों की कीमतों में 1,500 रुपये से 8,014 रुपये तक की बढ़त की है। नयी कीमतें केवल दिल्ली में स्थित शॉरूमों के लिए हैं, जो कि शुक्रवार से प्रभाव में आ चुकी हैं। इस समय मारुति भारत में ऑल्टो जैसी छोटी गाड़ी से लेकर प्रीमियम एस-क्रॉस तक बेचती है, जिनकी कीमत दिल्ली के शॉरूमों में 2.45 लाख रुपये से लेकर 12.03 लाख रुपये तक है। इससे पहले मारुति ने अगस्त 2016 में अपनी एसयूवी विटारा ब्रेजा की कीमत में 20,000 रुपये और प्रीमियम हैचबैक बलेनो की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा किया था।
बीएसई में शुक्रवार को मारुति सुजुकी का शेयर कारोबार के अंत में 124.70 रुपये या 2.15% की मजबूती के साथ 5,921.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में मारुति सुजुकी का शेयर 5,972.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 3,202.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख