शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 2 ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को कुल 1,286 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले हैं।

कंपनी को हेवी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यापार में 1,071 करोड़ रुपये और बिल्डिंग तथा फैक्ट्रीज व्यापार में 215 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को ठेके मिलने की घोषणा की थी। सकारात्मक खबर के बावजूद कल इसके शेयर में गिरावट आयी।
बीएसई में शुक्रवार को लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर कारोबार के अंत में 9.80 रुपये या 0.68% की गिरावट के साथ 1,439.65 रुपये पर बंद हुआ। कल इसका उच्च स्तर 1,469.50 रुपये और निचला स्तर 1,435.05 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,615.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,016.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख