शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) का मुनाफा

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 351.78 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसे 367.75 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी की आमदनी 2,485.77 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,285.74 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार सालाना आधार कंपनी के मुनाफे में 4.34% की गिरावट और आमदनी में 8.75% की बढ़त हुई है।
बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर का शेयर शुक्रवार के 1,550.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,559.90 रुपये पर खुला और 1,592.95 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। करीब 2 बजे यह 31.90 रुपये या 2.06% की मजबूती के साथ 1,582.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख