शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को हुआ 844.86 करोड़ रुपये का मुनाफा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को 844.86 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी 759.49 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस दौरान इसकी कुल आय 6,701.14 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7,557.50 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर टेक महिंद्रा के मुनाफे में 11.24% और आमदनी में 12.77% की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का एबिटा 13.7% की बढ़त के साथ 938.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.5% की तुलना में 12.41% रहा।
टेक महिंद्रा का शेयर बीएसई में सोमवार के 471.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 482.30 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें गिरावट आयी है। करीब पौने 11 बजे यह 2.20 रुपये या 0.47% की गिरावट के साथ 469.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख